दतिया उपचुनाव में तीसरे स्थान पर रहे दामोदर यादव का बयान, बोले- "आजाद समाज पार्टी ने भविष्य की राजनीति की मजबूत नींव रखी। #VanchitAwaaz

धनबल, बाहुबल और सत्ताबल के खिलाफ लड़ा साहसिक चुनाव, कार्यकर्ताओं का जताया आभार।

दतिया | 3 अगस्त 2026 | वंचित आवाज़।

प्रधान संपादक राजबंश जामोर की रिपोर्ट।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी दामोदर सिंह यादव ने अपनी पहली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने दतिया में धनबल, बाहुबल और सत्ताबल के खिलाफ साहसिक संघर्ष किया है।

दामोदर सिंह यादव ने अपने संदेश में लिखा कि इस चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत, समर्पण और संघर्ष के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सलाम किया।

उन्होंने कहा कि भले ही पार्टी चुनावी जीत हासिल नहीं कर सकी, लेकिन दतिया में आजाद समाज पार्टी की भविष्य की राजनीति की मजबूत नींव रखी जा चुकी है। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

दामोदर यादव ने अपने संदेश का समापन "जय भीम" के नारे के साथ किया। उनके इस संदेश को बहुजन समाज के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है।

चुनाव परिणाम के बाद बहुजन समाज के समर्थकों के बीच मान्यवर कांशीराम साहब का एक प्रसिद्ध कथन भी चर्चा का विषय बना रहा। समर्थक सोशल मीडिया पर उनका यह संदेश साझा करते हुए लिख रहे हैं—

"पहला चुनाव हारने के लिए,
दूसरा चुनाव हराने के लिए,
तीसरा चुनाव जीतने के लिए।"

समर्थकों का कहना है कि चुनाव केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने, जनाधार बढ़ाने और वैचारिक संघर्ष को आगे बढ़ाने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर होता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने