चंद्रशेखर आज़ाद ने किया 'मंडल चेतना जन आंदोलन' का ऐलान। #VanchitAwaaz


7 अगस्त को लखनऊ के इको गार्डन में विशाल धरना-प्रदर्शन, मंडल आयोग की शेष सिफारिशें लागू करने की मांग।

लखनऊ | 3 अगस्त 2026 | वंचित आवाज़

प्रधान संपादक राजबंश जामोर की रिपोर्ट 9753669479

लखनऊ। आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने 7 अगस्त, मंडल दिवस के अवसर पर लखनऊ के इको गार्डन से "मंडल चेतना जन आंदोलन" शुरू करने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के माध्यम से मंडल आयोग की शेष सिफारिशों को लागू करने, पिछड़े वर्गों को राजनीतिक आरक्षण दिलाने तथा सामाजिक न्याय और समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की मांग उठाई जाएगी।

चंद्रशेखर आज़ाद ने अपने संदेश में कहा कि यदि मंडल आयोग की बाकी सिफारिशें लागू नहीं की गईं, तो सरकार को जवाब देना होगा। उन्होंने देशभर के लोगों से 7 अगस्त को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने