राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांदीपनि विद्यालय में खेलों की धूम। Vanchit Awaaz

वॉलीबॉल में किशोरी स्पोर्ट्स क्लब और रस्साकशी में बी.एस. स्पोर्ट्स क्लब विजेता।

प्रधान संपादक राजबंश जामोर की रिपोर्ट।

भिण्ड । राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र भिण्ड के दिशा-निर्देशन में नव युवा खेल संघ युवा क्लब द्वारा सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, भिण्ड के प्रांगण में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी खेल प्रतिभा एवं शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में किशोरी स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि बी.एस. स्पोर्ट्स क्लब उपविजेता रहा।

इसके बाद आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में बी.एस. स्पोर्ट्स क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं किशोरी स्पोर्ट्स क्लब उपविजेता रहा।

विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शैलेंद्र परिहार उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य श्री पूरण सिंह चौहान सहित शासकीय शिक्षक डी.एन. सोनी, पंकज जयंत और धर्मेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।

अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल के माध्यम से क्षेत्र और राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नव युवा खेल संघ युवा क्लब के संरक्षक अनूप श्रीवास्तव, अध्यक्ष काजल शाक्य, सचिव भानू सिंह गौर, उपाध्यक्ष शिवजीत सिंह रावत, कोषाध्यक्ष सीता भदौरिया, योग प्रशिक्षक सुनील तथा राज राजावत का महत्वपूर्ण योगदान एवं मार्गदर्शन रहा।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों एवं आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।


📢 अपनी खबर वंचित आवाज़ तक पहुँचाएं।

आपके क्षेत्र में कोई जनसमस्या, भ्रष्टाचार, सरकारी लापरवाही, दुर्घटना, सामाजिक गतिविधि, प्रशासनिक मामला या जनहित से जुड़ी खबर है, तो उसकी फोटो, वीडियो एवं पूरी जानकारी हमें भेजें।

📱 WhatsApp: 9753669479
📧 Email: vanchitawaaznews@gmail.com
🌐 Website: www.vanchitawaaz.in

आपके द्वारा भेजी गई जानकारी की तथ्यात्मक पुष्टि के बाद खबर को वंचित आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रकाशित किया जा सकता है।

🔒 सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का प्रयास किया जाएगा।

📰 वंचित आवाज़ — निडर | निष्पक्ष | निर्भीक।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने