ग्वालियर : किलागेट स्थित फोर्टवे कैफे में फैमस्टेज ने ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें कई कवि व कलाकार उपस्थित रहे। मंच का संचालन साक्षी चौहान ने किया । सभी कलाकारों ने अपनी कविता, शायरी, कॉमेडी, सिंगिंग से सभी का मन मोह लिया । मुख्य अतिथि के रूप में विक्रांत यूनिवर्सिटी के डीन डॉ.वीर नारायण उपस्थित थे। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शाम को 5 बजे तक चला । जिसमें सोशल मीडिया पार्टनर के रूप में , हमाओ ग्वालियर, एक्यूरेट न्यूज 13 , ग्वालियर ग्लोरी, मेरो ग्वालियर, ग्वालियर प्रीसियस का सहयोग रहा । फोटोग्राफी फोटो नोशन द्वारा की गई , वहीं कवि आकाश शर्मा, आशीष लखेरा, रितिक,प्रियंका, राहुल तोमर, अभिषेक शर्मा , सतेंद्र वर्मा, अजय अग्रवाल, हर्षा, सोनू , आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, और कलाकारो को एचडी विडियो एवम फ़ोटो भी प्रोवाइड कराया गया । इसी के साथ फैमस्टेज की पूरी टीम रोहित सिंह, कृष्णकांत यादव ,मान्यू सेन, विवेक, संदीप, मौजूद रहे। फैमस्टेज के फाउंडर प्रशांत यादव और बताते है कि इससे पहले भी कई ओपन माइक का आयोजन करवा चुके है और हम आगे भी प्रयास करेंगे की कलाकारों के लिए कुछ अच्छा कर सके।
संवाददाता राजबंश जामोर की रिपोर्ट