भिण्ड से संवाददाता राजबंश जामोर की रिपोर्ट
भिंड : 26 जनवरी प्रकर्ष फाउंडेशन भिंड ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। तिरंगे को सम्मान के साथ फाउंडेशन के सचिव ने फहराया और सभी ने देश की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में देश की लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लिया और युवाओं को प्रेरित किया कि वे समाज सेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, "गणतंत्र दिवस हमें अपने देश की स्वतंत्रता, अखंडता और लोकतांत्रिक प्रणाली की अहमियत को याद दिलाता है। हमें हर एक नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों का सम्मान करना चाहिए।" इस कार्यक्रम में आरती सिंह,राधा,आरती राजावत,साधना,नितिन, शिवेंद्र ,जावेद,उमेश,मोहन सिंह उपस्थित रहे प्रकर्ष फाउंडेशन का यह प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और गणतंत्र दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का है।