निराश्रित भवन में समाजसेवियों ने दिखाया सेवा का भाव, मेडिकल कैंप लगाकर की वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच और दवाओं का वितरण


भिण्ड से संवाददाता राजबंश जामोर की रिपोर्ट

भिंड : शहर के बाईपास रोड स्थित निराश्रित भवन में आज एक अनुकरणीय पहल के तहत प्रकर्ष फाउंडेशन ने समाजसेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया। संस्था ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच हेतु एक विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया, जहां उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान कर निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनुभवी नर्सों की टीम ने भाग लिया। टीम ने  उनकी बीमारियों का पता लगाया और आवश्यक चिकित्सा सलाह प्रदान की। कैंप में मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज,जॉइंट पैन से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान करीब 15 से अधिक वृद्धजनों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। प्रकर्ष फाउंडेशन के अध्यक्ष  आरती सिंह ने कहा, "निराश्रित भवन में रहने वाले ये वृद्धजन हमारी समाज की अमूल्य धरोहर हैं"। उनकी सेवा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी  स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने