15 जनवरी को 30 एमपी बटालियन (भिण्ड) के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ ( विशिष्ट सेवा मेडल)के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में भारतीय सेना दिवस मनाया गया जिसमें एनसीसी कैडेट्स और 30 एमपी बटालियन का पीआई स्टाफ उपस्थित रहा
30 एमपी बटालियन के सूबेदार मेजर मदन सिंह ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि 15 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास है। इस दिन को हर साल भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है जो हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं और देश के गौरव को बनाए रखते हैं। 2025 में 77वां सेना दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारतीय सेना की वीरता, शौर्य और उनके बलिदानों को याद करने का समय है
15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले भारतीय प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। यह भारत के इतिहास का एक महत्वपूर्ण पल था, क्योंकि यह दिन भारतीय सेना में स्वदेशी नेतृत्व की शुरुआत का प्रतीक बना। इसलिए हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रोग्राम के बाद एक रेली आयोजन किया गया जो पुलिस लाइन से होकर गौरी सरोवर से होते हुए वापस पुलिस लाइन में समाप्त हुई इस रैली में 120 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया प्रोग्राम में मुख्य रूप से सुबेदार पुष्पराज सिंह, हवलदार संदीप सिंह, हवलदार शैलेन्द्र परमार, नायक सनी सिंह सिकरवार उपस्थित रहे