भिण्ड से राजबंश जामोर की रिपोर्ट
भिण्ड । जनपद पंचायत भिंड की ग्राम पंचायत जामपुरा में हरवंश सिंह भदौरिया पुत्र मंगल सिंह भदौरिया का अधिक बरसात होने के कारण पूरा मकान गिर गया है । मकान गिरने से उनका काफी आर्थिक नुकसान हुआ है,उनके खाने - पीने का सामान और लगभग 10 बकरियां दब गई,जिसमे लगभग 3 - 4 बकरियों की मृत्यु होना बताई जा रही हैं,और कुछ बकरियां घायल होने की खबर है। हरवंश सिंह भदौरिया ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है ।मौके पर ग्राम जामपुरा सरपंच उदयराज सिंह भदौरिया और बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे ।ग्राम सरपंच उदय राज सिंह भदौरिया ने प्रशाशन से मदद करने का पीड़ित परिवार को आश्वासन दिलवाया।
अधिक बरसात के कारण जिले भर में कई लोगों का भारी नुकसान हुआ है।