भिण्ड से राजबंश जामोर की रिपोर्ट
भिण्ड : शहर में अधिक वर्षा होने के करन नदी के समीप आने वाले ग्रामीण इलाको में बाड की स्थिति बन गई गई जिसके उपरांत ग्राम सुंदरपुरा, ग्राम पंचायत रनूपुरा, तहसील- मेहगांव, जिला- भिंड बेसली नदी के ही समीप अवस्थित है। चूंकि, अभी यह नदी अपने तटबंध तोड़ते हुए घरों तक पानी के साथ उक्त गांव को तीनों ओर से घेरकर अपवाहित हो रही है परिणामस्वरूप कुछ कच्चे घर ही गिर गए, कुछ मकान जर्जर, सभी ग्रामवासी अनेक समस्याओं जैसे बिजली के खंबे, लाइन टूटने से बिजली न होने कारण आटा, पेयजल नहीं होने के कारण नदी, गढ्ढों का पानी पीने से बीमारियां, सभी पशु चारा (अनाज) के अभाव में भूखे, बाहरी संपर्क के अभाव में राशन व खाद्य पदार्थ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री आदि प्रकार; से जूझ रहे हैं। उक्त समस्याओं के बारे में सभी जिम्मेदार अधिकृत व्यक्ति सचिव, पटवारी, नायब तहसीलदार, सरपंच आदि को अवगत करा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक ना तो कोई राहत सामग्री आई ना ही कोई आया। ग्रामवासियों ने निवेदन करते हुए शीघ्र ही राशन सामाग्री, आवागमन के लिए नाव, त्रिपाल या पॉलिथीन, अन्य राहत सामाग्री भेजने तथा हमारी ग्राम पंचायत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की, ताकि सभी ग्रामवासियों को इस आपदा से राहत मिल सके।