थाना सिटी कोतवाली भिण्ड द्वारा किया चन्द घण्टो में किया 02 वर्ष की बालिका को परिजनो को सुपुर्द

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

थाना सिटी कोतवाली भिण्ड द्वारा किया चन्द घण्टो में किया 02 वर्ष की बालिका को परिजनो को सुपुर्द

दिनांक 18/09/24 को प्रमोद कुमार पुत्र दीनानाथ श्रीवास उम्र 44 साल निवासी राजहोली ने थाना पर रिपोर्ट किया कि मेरी दो वर्ष की लडकी प्रतिभा घर के बाहर खेल रही थी जो कही चली गई है। उक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान असित यादव पुलिस अधीक्षक जिला भिण्ड, श्री संजीव पाठक श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक एवं अरुण कुमार उईके नगर पुलिस अधीक्षक महोदय को उक्त रिपोर्ट से अवगत कराया गया वरिष्ठ अधिकारीयो से निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पर दो टीम गठित कर बालिका को दस्तयाव करने हेतु रवाना की गई दोनो टीमो द्वारा बालिका को राजहोली, सुभाष नगर, छोटी माता गढैया, पुरानी वस्ती, सरोज नगर मे ढूढा गया तो राजहोली दीनानाथ स्कूल के पास एक व्यक्ति अपनी गोद में एक बालिका को लिये कही जा रहा था जिसे रोककर उससे उसके व बालिका के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम शान मोहम्मद पुत्र सलीम बहादुर उम्र 25 साल निवासी राजहोली का होना बताया जिसने बताया कि यह बालिका रास्ते में रोती हुई मिली जिसे मै थाना पर ले जा रहा था उक्त बालिका को लेकर थाना पर आये तो उक्त बालिका को प्रमोद कुमार श्रीवास ने अपनी लडकी होना बताया बाद उक्त बालिका को उसके पिता प्रमोद कुमार श्रीवास को सुपुर्द किया गया।

सराहनीय भूमिकाः-

निरी० प्रवीण सिंह चौहान, उनि० शहजाद खान, प्रआर० 527 रामाकांत शर्मा, प्रआर0 1076 जितेन्द्र सिंह, आर0 319 सौरभ शर्मा, आर० 72 शिवम तोमर, आर0 1355 मोहित यादव, आर0 1354 आनन्द त्रिपाठी, आर0 1373 दीपक राजावत, आर0 137 गिर्राज यादव, आर० 309 अभिषेक यादव, आर० 625 विशाल चतुर्वेदी व आर० 388 बादल रजौतिया की सराहनी भूमिका रही है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने