शासकीय एमजेएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियानभिण्ड 24 सितम्बर 2024

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

शासकीय एमजेएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे एनसीसी कैडेट्स द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
भिण्ड 24 सितम्बर 2024
स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत प्रधानमत्री  एक्सीलेंस कॉलेज शासकीय एमजेएस स्नातकोत्तर में एन सी सी इकाई द्वारा प्राचार्य डा आर ए शर्मा के निर्देशन में महाविद्यालय प्रांगण के शहीद स्तंभ  और आस पास के इलाके की साफ सफाई की गई। 
सामूहिक प्रयासों और सामुदायिक संरक्षण के माध्यम से स्वच्छ जल संसाधन और वातावरण  को स्वच्छ बनाया जा सकता है। एन सी सी अधिकारी लेफ्टीनेंट प्रभा तिवारी ने अपने विद्यार्थियो को संदेश के माध्यम से  आस पास सफाई हेतु प्रेरित किया। कैप्टन रविकांत ने स्वास्थ्य और स्वक्छता विषय पर जागरूकता फैलाने के लिए अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में एन सी सी कैडेट्स मौजूद  रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने