आज शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के 55वे वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई 1 द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

आज शहर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के 55वे वर्ष के उपलक्ष्य में महाविद्यालय की एनएसएस इकाई 1 द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर श्री भानू प्रताप सिंह जी नगरपालिका उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया तथा एनएनएस में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मंच का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरुस्कार विजेता एवम् वरिष्ठ स्वयंसेवक राहुल राजपूत ने किया। इस दौरान सरस्वती वंदना स्वयंसेविका शिवानी, पूजा प्रजापति ने प्रस्तुत की , साथ ही आभार प्रदर्शन कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता बंसल जी ने किया 
कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्राचार्य आवास अस्थाना जी एवम् एनएसएस इकाई 1 की कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता बंसल जी व 2 के प्रो. राजीव जैन जी के साथ ही प्रो. सोमवीर, प्रो. प्रभा तिवारी , प्रो. शैलेंद्र शर्मा तथा साथ ही स्वयं सेवक में अभिषेक श्रीवास , सुशील कुमार, अंकित सिंह भदौरिया,रिंकी गर्ग , काजल के साथ ही अन्य स्वयं सेवक मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने