कोई टाइटल नहीं


भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479

 एसडीएम गोहद एवं एसएडीओ गोहद ने बीज एवं खाद की दुकानों का किया निरीक्षण

आंशिक रूप से दस्तावेज कमी/अनियमितता पाई जाने पर 6 दुकानों को किया सील

दुकानदारों को निर्धारित दर पर  गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज का विक्रय करने दिए निर्देश

एसडीएम गोहद पराग जैन ने एसएडीओ गोहद के साथ आज गोहद में बीज एवं खाद की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीज दुकानों में आंशिक रूप से दस्तावेज कमी/अनियमितता पाई जाने पर 6 दुकानों को सील किया गया। सील की गई दुकान संचालकों को तीन दिवस में संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए।

एसडीएम गोहद जैन द्वारा दुकानदारों को हिदायत दी गई कि सभी दुकानदार निर्धारित दर पर  गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज का विक्रय करें। किसी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने