कलेक्टर ने प्रभारी अधीक्षक शासकीय महाविद्यालयीन छात्रावास कन्या क्रमांक 2 भिण्ड को किया कार्यमुक्त - Vanchit Awaaz

 



भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479 

भिण्ड : कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पूनम भदौरिया, प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक शाला मूंगाराम का पुरा विकासखण्ड भिण्ड एवं प्रभारी अधीक्षक शासकीय महाविद्यालयीन छात्रावास कन्या क्रमांक 2 भिण्ड को अपनी मूल संस्था प्राथमिक शाला मूंगाराम का पुरा विकासखण्ड भिण्ड के लिये कार्य मुक्त कर दिया है। और पूनम भदौरिया के  कार्य मुक्त होने के फलस्वरूप शासकीय महाविद्यालयीन छात्रावास कन्या क्रमांक 2 भिण्ड का प्रभार रक्षा कुशवाह प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी अधीक्षक शासकीय जूनियर कन्या छात्रावास क्रमांक 7 भिण्ड को आगामी अन्य आदेश तक सौंप दिया है। ब्यूरो रिपोर्ट वंचित आवाज़ 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने