2 मिनिट का मौन धारण कर स्व. श्री रामप्रकाश मौर्य को दी श्रद्धांजलि

 


भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479

जिला निर्वाचन कार्यालय भिण्ड में अनुलग्न सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ भिण्ड नगर के गांधी नगर निवासी स्व. श्री रामप्रकाश मौर्य को कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर श्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय सहित कलेक्टर कार्यालय के समस्त विभाग स्टाफ ने सोमवार को 2 मिनट का मौन धारण रखकर पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तहसील कार्यालय भिण्ड में पदस्थ होकर जिला निर्वाचन कार्यालय भिण्ड में अनुलग्न सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ श्री रामप्रकाश मौर्य का दिनांक 19 जुलाई 2024 रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार दिनांक 20 जुलाई 2024 को गृह ग्राम महाराजपुरा पोस्ट सोनी मेहगांव में किया गया।

श्री रामप्रकाश मौर्य अप्रैल 1991 से अक्टूबर 2014 तक जिला निर्वाचन कार्यालय में सहायक ग्रेड 3 पद पर पदस्थ रहे। पदोन्नति उपरांत सहायक ग्रेड 2 के पद पर तहसील कार्यालय भिण्ड में पदस्थ होकर जिला निर्वाचन कार्यालय में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने