पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 लाख का मसरुका (सोना व चाँदी के आभूषण) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार - Vanchit Awaaz


भिण्ड से
वीरू गोयल की रिपोर्ट
8435544636

पुलिस ने किया पर्दाफाश, 10 लाख का मसरुका (सोना व चाँदी के आभूषण) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार 

 जिला भिण्ड के अलग-अलग थानों की 10 नकबजनी (चोरी) की घटना की है कारित।

 उ०प्र० जिला औरेया में भी चोरी का अपराध है दर्ज।

तीनों आरोपियों पर दर्ज है कई गंभीर अपराध।

भिण्ड : अपराधों एवं अपराधियों पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस अधीक्षक असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक द्वारा जिला भिण्ड में हुई हत्या, लूट, चोरी की घटनाओं का खुलाशा करने हेतु जिलें में विशेष टीम बनाई गई जो जिले में लगातार लूट एवं चोरियों का खुलाशा कर रही है उसी कम में उक्त विशेष टीम के द्वारा चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है।

घटना का विवरण-
दिनांक 11.05.24 को फरियादी द्वारा अपने घर में हुई सोने व चाँदी के जेवरात तथा नगदी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के सम्बन्ध में थाना गौहद चौराहा पर अपराध कं0 137/24 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।

इसी कम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गोहद श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौहद गौहद निरीक्षक बृजेन्द्र सेंगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना के सन्देही चोर रेलवे स्टेशन गौहद चौराहा पर बैठे हुए है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी गौहद चौराहा अपने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुँचे तो पुलिस बल को देखते ही कुछ लोग भागने लगे पुलिस बल द्वारा भागने वाले 03 लोगो को चोरो तरफ से घेराबन्दी कर हिरासत में लिया गया पकडे गए व्यक्तियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो उक्त सन्देहियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार की गई है।

पूछताछ उपरान्त 10 चोरी की घटना का हुआ खुलाशाः- गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी शातिर किस्म के आरोपी है जिनसें गहन पूछताछ की गई तो जिला भिण्ड की 10 चोरी का खुलाशा हुआ है जिसका विवरण निम्न प्रकार है।

कुल अपराध - थाना - अपराध कं व घारा

03 गौहद चौराह 137,154,155/24 धारा 457,380 भादवि 

02 गौदह 06, 221/24 धारा 379 भादवि

02 बरोही 10, 55/24 धारा 457,380 भादवि

02 मेहगांव 285/23 धारा 457,380 भादवि

01 अटेर 221/23 धारा 457,380 भादवि

01 सिटी कोतवाली 453/23 धारा 457,380 भादवि


बरामद मसरुका लगभग 10 लाख

01. सोने के आभूषण (01 चैन, 03 मंगलसूत्र, 06 अगूंठी, 4 जोडी झुमकी कॉन की, 02 जोडी कॉन के बाली, 2 बृजवाला, 01 जोडी टोक्स)

02. चाँदी के आभूषण- (03 कमर करघोनी, 14 जोडी पायल, 12 जोडी विछिया, 03 सिक्के)

03. श्रीव्हीलर टैम्पों नम्बर up79t 4524

04. नगदी 95000 रुपये ।

05. अन्य सामान बिजली का तार 1 क्विटल 20 किलो०, बडा लोहे का कटर, 02 फनर।

सराहनीय भूमिकाः-

थाना प्रभारी गौहद चौराहा-

निरीक्षक बृजेन्द्र सेंगर उ०नि० रामनिवास गुर्जर, प्रआर० शिवराम तोमर, आर० रामकुमार तोमर, आर० सुरेन्द्र पिप्पल, आर० भानू तोमर, आर० राघव, आर० तिलक तोमर, आर० पंकज जादौन, आर० बृजेश शर्मा, आर० मानसिहं, मआर० राजविन्दर कौर।

थाना अमायन- उ०नि० वैभव तोमर, प्रआर० कमलेश, आर० उग्रसेन 

थाना नयागावं-उ०नि० कल्याण सिहं यादव, आर० यतेन्द्र राजावत, आर० अनिल मोर्य, आर० अमित, आर० सुशील, आर० अमन ।

सायवर सेल भिण्ड-सउनि सत्यवीर सिहं, प्रआर० प्रमोद पाराशर, प्रआर० महेश कुमार, प्रआर० सतेन्द्र यादव, आर० आनन्द दीक्षित, आर० राहुल यादव, आर० पवन यादव, आर० हरपाल चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने