भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928
भिण्ड :- आई टी आई परिसर में 30 एमपी बी एन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनिंदर सिंह के दिशा निर्देश में आईटीआई परिसर में योग दिवस पर योगाभ्यास आयोजित किया गया। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है. इसलिए इसे दुनियाभर में बढ़ावा देने के लिए हर साल योग दिवस मनाया जाता है. इस साल (2024) को योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग है. इस थीम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ बनाना।योग का संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित हैं। योगा अभ्यास 21 जून सन् 2014 को प्रारम्भ हुआ। योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता और फोकस से में ध्यान दिया जा सकता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से वज्रासन, भुजंगासन,मत्स्य आसान, धनुरासन, मयूरासन,सर्वांगशान,और ताड़ासन आदि योग अभ्यास कराए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप एस ओ उपेंद्र सिंह , लेफ्टिनेंट नीतू , सूबेदार मेजर मदन सिंह, सूबेदार राजेश, सूबेदार पुष्पराज, , बी एच एम उमेश सिंह भदोरिया हवलदार सनी सिंह सिकरवार हवलदार सुमेर सिंह, हवलदार धर्मेंद्र, विद्यालय एवं महाविद्यालय के 200 कैडेट्स उपस्थित रहे