भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479
भिण्ड :- खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिनांक 21 मई 2024 से 20 जून 2024 तक कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के मार्गदर्शन तथा को जोसेफ बक्सला, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, भिण्ड के नेतृत्व में संचालित ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन शा.एम.जे.एस. महाविद्यालय के प्रांगण में सुनील दुबे, समाजसेवी एवं सदस्य बाल कल्याण समिति भिण्ड के मुख्यातिथ्य में किया गया। प्रशिक्षण शिविर 8 से 18 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाओं के लिये कबड्डी, खो-खो, वॉलीवाल, फुटबाल, एथलेटिक्स खेलों में किया गया जिसमें कुल 447 बालकध्बालिकाऐं सम्मिलित हुए। दुबे ने खिलाडियों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वास्थ्य शरीर के लिये जीवन में खेलकूद अनिवार्य है प्रत्येक बच्चे को प्रतिदिन खेल के लिये भी समय देना आवश्यक है जब आपका शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो पढाई भी अच्छी होगी। मुख्य अतिथि ने खिलाडियों एवं उनको प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और सभी खिलाडियों को स्वल्पाहार वितरण कर शिविर का समापन किया गया।
इस दौरान शिविर के प्रभारी रामबाबू कुशवाह, सचिव जिला खो-खो संघ भिण्ड प्रमोद गुप्ता, समाजसेवी सुनील कौशल, प्रशिक्षक एथलेटिक्स ब्रजबाला यादव, प्रशिक्षक संजय पंकज, प्रशिक्षक रोइंग बलराम सोनी, प्रशिक्षक कबड्डी बादशाह सिंह गुर्जर, प्रशिक्षक फुटबाल देवसिंह भदौरिया, प्रशिक्षक खो-खो साधना तोमर एवं अंकित बघेल, प्रशिक्षक वॉलीवाल चेतनसिंह तोमर, प्रशिक्षक कराते हिमांशू दिवाकर, प्रशिक्षक एथलेटिक्स श्री अंकुश यादव तथा युवा समन्वयक अटेर नीरजसिंह बघेल, एवं अनिल श्रीवास लहार इत्यादि उपस्थित रहे।