भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928
भिण्ड :- एम. जे. एस. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. ए. शर्मा के दिशा निर्देश में महाविद्यालय परिसर में योग दिवस पर योगाभ्यास आयोजित किया गया। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है. इसलिए इसे दुनियाभर में बढ़ावा देने के लिए हर साल योग दिवस मनाया जाता है. इस साल (2024) को योग दिवस की थीम महिला सशक्तिकरण के लिए योग है. इस थीम का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और स्वस्थ बनाना। योग का संबंध मनुष्य के शरीर और मन को स्वस्थ रखने से संबंधित हैं। योग के नियमित अभ्यास से बेहतर एकाग्रता और फोकस से में ध्यान दिया जा सकता है। योग एक ऐसा व्यायाम है जो फुर्तीलेपन, शक्ति और संतुलन में सुधार करता है कार्यक्रम में मुख्य रूप से वज्रासन, भुजंगासन,मत्स्य आसान, धनुरासन, मयूरासन,सर्वांगशान,और ताड़ासन आदि योग अभ्यास कराए गए कार्यक्रम में मुख्य रूप स्पोर्ट्स अधिकारी डॉ. अरविंद गोरखपुरी, एन. सी. सी. अधिकारी केप्टन रविकांत और लेफ्टीनेंट प्रभा तिवारी एन. एस. एस. अधिकारी प्रो राजीव जैन , प्रो शैलेंद्र और महाविद्यालय के समस्त स्टाफ के अतिरिक्त एन. सी. सी. एन. एस. एस. स्वयं सेवक और अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे