भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928
भिण्ड :- 30 एमपी बीएन एनसीसी भिंड के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अभिनिंदर के निर्देशानुसार भिंड शहर के आईटीआई परिसर में दिनांक 24-06-2024 से 03-07-2024 आयोजित किया जा रहा है इस कैंप में चंबल संभाग के भिंड, ग्वालियर तथा शिवपुरी जिले के लगभग 350 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं इस कैंप के माध्यम से कैडेट्स को फायरिंग, आर्म क्लीनिंग, मैप रीडिंग,ड्रिल,,स्किल डेवलपमेंट,ग्रुप डिस्कशन, फायर सर्विस, करियर एंड आर्म्ड फोर्सज एवं जॉइनिंग आदि के बारे में विस्तृत जानकारी तथा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इस कैंप को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम एवं अनुशासन की भावना जागृत करना एवं उन्हें अपने बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है एनसीसी अपने दर्शन एवं दृष्टिकोण के माध्यम से युवाओं को ऊर्जा प्रदान करती है और उन्हें बेहतर नागरिक के रूप में तैयार होने के लिए प्रशिक्षित करती है कैंप के प्रथम दिन ओपनिंग एड्रेस में माननीय कमान अधिकारी ने कहा कि एनसीसी के विस्तार का उद्देश्य देश भर में अधिक से अधिक युवाओं को सबसे बड़े वर्दी धारी युवा संगठन में शामिल होने और इनसे मिलने वाले लाभों को सामने लाने के लिए प्रेरित करना है एनसीसी भविष्य निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है और उन्होंने कहा कि आज के युवाओं में चरित्र साहस भाईचारा अनुशासन ने तत्व धर्म में निरपेक्ष दृष्टिकोण साहस की भावना एवं खेलकूद कौशल गुना के साथ-साथ निस्वार्थ सेवा के आदर्शों का विकास करना है ताकि वह उपयोगी एवं जिम्मेदार नागरिक बन सके। कैंप के प्रथम दिन कैडेट्स ने फायरिंग, ड्रिल,हेल्थ एंड हाइजीन, मैप रीडिंग के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सूबेदार मेजर मदन सिंह,सूबेदार राजेश, सूबेदार पुष्पराज,नायक सूबेदार संजीव सिंह, बी एच एम बलवीर शर्मा,भदोरिया, हवलदार सुमेर सिंह,हवलदार हवलदार धर्मेंद्र,हवलदार , नायक सनी सिकरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही