संत रविदास स्वरोजगार योजनान्तर्गत 1 लाख से 50 लाख तक ऋण मिल सकेगा - Vanchit Awaaz



भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479

मप्र राज्य सहकारी अनु० जाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिये संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना प्रारंभ की है। योजनान्तर्गत जिले के सभी अनुसूचित जाति वर्ग के आवेदकों हेतु 1 लाख से 50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जावेगी जिस पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ प्रदाय किया जायेगा। 
कार्यपालन अधिकारी जिला अत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित भिण्ड ने बताया कि आवेदक भिण्ड जिले का मूलनिवासी हो, आवेदक अनु०जाति वर्ग का सदस्य हो। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा जारी जाति प्रमाणपत्र ही मान्य होगा। आवेदक की उम्र 18-45 वर्ष के मध्य हो तथा न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण हो। आवेदक आयकर दाता न होकर केन्द्रध्राज्य शासन की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का हितग्राही न हो। आवेदक शासकीय/अशासकीय सेवा में न हो। आवेदक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर न हो।
इच्छुक एवं पात्र आवेदक samast.mponline.gov.in  पोर्टल से 31 जुलाई 2024 तक ऋण आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय में सम्पर्क करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने