जेएएच अधीक्षक डॉ. सक्सेना को भेंट किया संविधान, कहा-हमारे अधिकारों की रक्षा आपके हाथ - Vanchit Awaaz



ग्वालियर। म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव (प्रशासन) एड. अतर सिंह जाटव के साथ कर्मचारी संगठन के नेताओं ने जयारोग्य चिकित्सालय के नवागत संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने भारतीय संविधान को भेंट करते हुए अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सहयोग का अनुरोध किया। साथ ही आश्वस्त किया कि आपके आदेश का पालन प्राथमिक जिम्मेदारी के साथ किया जाएगा। इससे पहले एड. अतर सिंह व अन्य कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ, फूलमाला एवं तुलसी का पौधा देकर आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. एमएल माहौर, डॉ. बालेन शर्मा, कामता प्रसाद मरैया, गौरव कुशवाह, नरेन्द्र गहलोत, नरेन्द्र राठौर, सुनील, ओमप्रकाश शाक्य, राकेश गौड़, हैरी धाकड़, पवन कौशल, गोपाल भोंसले, एनिथ, गोविंद, इकबाल, विवेक धाकड़, शंकर, बंटी, विशाल, भास्कर, शेखर, सोनू, गोविंद, मुनेंद्र, हेमंत, कमल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने