भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479
भिण्ड :- निस्सानची राइफल शूटिंग अकादमी के कोच जय शर्मा ने बताया कि मीरा कॉलोनी भिंड में ओपन जिला स्तर राइफल शूटिंग मैच का आयोजन कराया गया जिसमें निशानेबाजों ने पीप साइट राइफल शूटिंग इवेंट में प्रथम स्थान ओम शर्मा पुत्र आनंद शर्मा ने प्राप्त किया दूसरे स्थान पर ऋषि यादव पुत्र रामप्रवेश यादव रहे तथा तृतीय स्थान अंशुल उपाध्याय पुत्र रवि उपाध्याय ने प्राप्त किया पीप साइट इवेंट में जूनियर वर्ग में रुद्र दुबे पुत्र अजय दुबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बही फ्रेशर्स ने ओपन साइट राइफल शूटिंग इवेंट में बालक वर्ग में प्रथम स्थान गिर्राज राजावत पुत्र पृथ्वीराज राजावत, द्वितीय स्थान नितिन शर्मा पुत्र आनंद शर्मा रहे। तृतीय स्थान पर रहे मयंक सोनी पुत्र प्रदीप सोनी बालिका वर्ग प्रथम स्थान पर शिवांगी तिवारी पुत्री सुनील तिवारी द्वितीय स्थान पर रही कृति भदौरिया राही इस मौके पर नितिन दीक्षित, शशांक थापक, जावेद खान,अजय दुबे, राहुल सोनी, आकाश यादव, राजेश भदौरिया, राजीव दुबे आदि उपस्थित रहे सभी ने खेल की सराहना की और बच्चों को बताया कि जीवन में खेलो का कितना महत्व होता है।