राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479
अम्बाह :- पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द्र सिंह ठाकुर के दिशा निर्देशन एवं श एसडीओपी अम्बाह रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में अवैध शराब एवं अन्य मादक पदार्थ को रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 23/06/2024 को थाना अम्बाह पुलिस ने मुखविर सूचना पर से आरोपी के घर के बाहर भूसे के कूप से ग्राम कौआवर मिढ़ेला से अवैध 13 पेटी वियर कैन ब्लैक फोर्ट की व 01 पेटी देशी मसाला शराब की कीमती करीबन 57,000/- रूपये की मिली जिन्हे आरोपी से जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाद वापसी पर आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आवकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह कुशवाह, उनि प्रज्ञाशील, आरक्षक 543 दीपक पचौरी, आरक्षक 300 दीपक, आर. चालक मनीष सिरौठिया, आर. चालक धर्मेन्द्र परमार की सराहनीय भूमिका रही