भिण्ड से
राजबंश जामोर की रिपोर्ट
9753669479
भिंड : स्थाई शिक्षक भर्ती 2018 पिछले 6 वर्षों से नाम मात्र के पदों पर चल रही है प्रथम एवं द्वितीय चरण होने के बाद भी हजारों पद रिक्त बने हुये है । अगली काउंसलिंग के साथ भर्ती पूर्ण कराने के लिए पात्र अभ्यार्थियों ने जिला मुख्यालय कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन पत्र सौंपा है !
ज्ञापन सौंपने वाले अभ्यर्थी हरिमोहन,विजय प्रकाश, मनोज रेवाड़ी, मुकेश विरथरिया, प्रमोद आर्य,अकरम खान, राजेन्द्र कौशल, विनोद कुमार आदि ने बतलाया है की शिक्षक भर्ती समय पर पूर्ण ना होने के कारण अभ्यर्थी अपनी निर्धारीत आयु सीमा को पार कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों ने के द्वारा चेतावनी भी दी गई हैं अगर समय रहते भर्ती को पदवृद्धि एवं तृतीय काउंसलिंग के साथ शिक्षक भर्ती को पूर्ण नही किया गया तो आगामी समय में राजधानी में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा।
निम्न मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन;
1.माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उपेक्षित विषयों जैसे हिंदी,उर्दू, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान आदि के रिक्त पदों में वृद्धि की जाए !
2.माध्यमिक शिक्षक भर्ती कुल शेष रहे 2,237 पदों पर चयन सूचीयाँ जारी की जायें।
3.उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के हिंदी,ऊर्दू, संस्कृत, इतिहास,भूगोल,कृषि,अर्थशास्त्र, कॉमर्स,समाजशास्त्र,रसायन शास्त्र एवं जीव विज्ञान आदि के रिक्त पदों में सम्मानजनक वृद्धि की जाये ।
4.उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के सभी विषयों के कुल शेष रहे 5,935 पदों पर चयन सूचीयाँ जारी की जायें ।
5.नामों की पुनरावृत्ति पर पूर्णतः रोक लगाते हुए,विभाग परिवर्तन, प्रवर्ग परिवर्तन एवं पदोन्नति के रिक्त पदों पर शेष पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायें।