भिण्ड :- 30 MP बटालियन भिंड के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अविनन्दर के द्वारा CATC 9 कैम्प जो आईटीआई मे आयोजित किया गया है। इसी कैंप में ग्वालियर ग्रुप की सर्विस शूटिंग टीम के लिए फायरिंग कैंप भी आयोजित किया गया है। जिसमे 30 एमपी बटालियन भिंड के अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्ठ पी.आई स्टाफ अपनी योग्यताओं के साथ ग्वालियर ग्रुप के सर्विस शूटिंग टीम को प्रशिक्षित कर रहे हैं। ग्वालियर ग्रुप की सभी यूनिट्स का इंटर यूनिट फायरिंग कॉम्पिटीशन करवा कर इनका चयन किया गया है। ग्वालियर ग्रुप की 6 यूनिट्स से कुल 108 कैडेट्स में से 34 सबसे कर्मठ कैडेट्स का चयन 11 मई 2024 को किया गया था। अब इन कैडेट्स को बेहतर से बहतरीन बनाने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया है। सर्विस शूटिंग टीम को प्रतिदिन तीन से चार घंटों के लिए खैरा श्यामपुर रेंज पर पूरी सावधानी एवं सभी सुरक्षा के नियमों को ध्यान में रखते हुए अभ्यास के लिए ले जाया जाता है। सर्विस शूटिंग कैंप में उपस्थित सभी कैडेट्स का प्रदर्शन भी बहुत सराहनीय रहा है। हर कैडेट अपनी फायरिंग स्किल्स को और निखारने के लिए प्रतिदिन पी आई स्टाफ के साथ प्रशिक्षण कर रहा है। अभी सर्विस शूटिंग टीम को इंटर ग्रुप कॉम्पिटीशन के लिए तैयार किया जा रहा है, जो की 23 जुलाई 2024 को ग्वालियर में आयोजित किया जाएगा। इसी टीम में से सबसे श्रेष्ठ कैडेट्स को मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट टीम के लिए चयनित किया जाएगा। 30 MP BN के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अविनन्दर के निर्देशानुसार बटालियन के पी.आई स्टाफ:- सूबेदार पुष्पराज, हवलदार बलवीर शर्मा, हवलदार सनी सिकरवार, इन कैडेट्स को मध्य प्रदेश - छत्तीसगढ़ डायरेक्टोरेट टीम तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत और तमाम साधन इस कैंप में उपलब्ध करवा रहे है। कैडेट्स का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उनकी तमाम ज़रूरतें पूरी की जा रही है। कैंप में उनके खाने-पीने रख-रखाव लाने-लेजाने आदि हर तरह की सुविधाओ का ध्यान रखा जा रहा है और उनके प्रशिक्षण में किसी तरह की कमी न रहे इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। व्यूरों रिपोर्ट वंचित आवाज़