भिण्ड लोकसभा निर्वाचन में 19 लाख 654 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग - Vanchit Awaaz

*लोकसभा निर्वाचन-2024*

*जिले के 1089 मतदान केन्द्रों पर होगी वेबकास्टिंग*

*07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक होगा मतदान*
👇
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान तिथि 7 मई को भिण्ड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 183 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें भिण्ड जिले में 1476 तथा दतिया जिले में 707 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान 07 मई को सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान होगा।
भिण्ड-दतिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दर्ज मतदाता 10 लाख 23 हजार 806 पुरुष, 8 लाख 76 हजार 812 महिला, 12 हजार 735 सर्विस वोटर, 16 हजार 350 पीडब्ल्यूडी मतदाता, 36 ट्रांसजेंडर, कुल 19 लाख 654 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
*जिसमें भिण्ड जिले की पांचों विधानसभाओं क्रमशः अटेर, भिण्ड, लहार, मेहगांव और गोहद में कुल 12 लाख 92 हजार 763 मतदाता हैं। जिसमें 7 लाख 1 हजार 688 पुरुष, 5 लाख 91 हजार 059 महिला, 11 हजार 748 सर्विस वोटर, 11 हजार 939 पीडब्ल्यूडी, 16 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।* 
👇
*दतिया जिले की तीनों विधानसभाओं क्रमशः स्योंडा, भाण्डेर, दतिया में कुल 6 लाख 7 हजार 891 मतदाता हैं। जिसमें 3 लाख 22 हजार 118 पुरुष, 2 लाख 85 हजार 753 महिला, 987 सर्विस वोटर, 4 हजार 411 पीडब्ल्यूडी, 20 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।*

 जिला निर्वाचन अधिकारी भिण्ड ने बताया कि भिण्ड जिले में 140 पिंक, 29 मिक्सड, 14 यूथ, 11 पीडब्ल्यूडी, 15 मॉडल बूथ बनाए गए हैं तथा 1089 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने