कांग्रेस प्रत्याशी नीटू सिकरवार का दावा,,कहा अगर दो लाख से कम वोटों से जीता तो राजनीति छोड़ दूंगा - Vanchit Awaaz


मुरैना में इन दिनों चुनावी पारा चरम पर है। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी जी-जान से लोगों का समर्थन मांगने में लगे हैं। दोनों ही अति उत्साहित हैं। गांव-गांव में सभाएं की जा रही हैं। ऐसी ही एक सभा में कांग्रेस प्रत्याशी ने घोषणा कर डाली कि अगर वह दो लाख से कम वोटों से जीतते हैं तो वे राजनीति करना छोड़ देंगे। उनकी इस बात को कहने का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया,मुरैना में भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर है। दोनों ही दिग्गज प्रतिद्वंदी हैं। एक भाजपा के पूर्व केन्द्रीय मंत्री तथा वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर के खासमखास हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की तरफ से सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार हैं जो पूर्व विधायक हैं तथा इस बार लोक सभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ उतरे हैं। तीसरे प्रत्याशी के रुप में बसपा के रमेश गर्ग हैं जो एक अरबपति व्यवसायी हैं। तीनों प्रत्याशी चुनावी सभाओं में लगे हैं तथा दिन-रात एक किए हुए हैं। ऐसे में उनकी बयानबाजियां भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक सभा में कांग्रेस के प्रत्याशी सत्यपाल उर्फ नीटू सिकरवार ने यह घोषणा कर दी कि अगर वे इस लोकसभा चुनाव में दो लाख वोटों से कम जीतते हैं तो वे राजनीति करना छोड़ देंगे। उनकी इस घोषणा के बाद अब यह माना जा रहा है कि नीटू सिकरवार ने जो कह दिया वह पत्थर की लकीर है, वह उससे पीछे नहीं हटेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने