द लाइव रोस्ट्रम ने आयोजित किया शहर में ओपन माइक कार्यक्रम जिसमें कई शहरों से कवि व कलाकार उपस्थित रहें - Vanchit Awaaz


ओपन माइक का आयोजन शनिवार 4 मई को दोपहर 4 बजे से ग्रीट्स एंड ट्रीट्स कैफे , कॉस्मो वैली के पास सिरोल रोड में किया गया। जिसमें स्मार्टसिटी ग्वालियर, ग्वालियर ऑफिशियल, ग्लिम्स ऑफ ग्वालियर, जी वन, आदि का प्रयोजक के रुप में सहयोग रहा तथा लव लाइफ कैप्चर्ड के द्वारा फोटोज मीडिया प्रबंधन किया गया। इस कार्यक्रम मै हार्टबीट फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा जो की मानसिक तनाव और अवसाद के बारे मैं जागरूकता फैलाने का काम कर रहे है।
कार्यक्रम में अर्जुन सिंह कुशवाह, अनुभवी शर्मा, शिवा ठाकुर, श्रेयस कुलकर्णी, यशिका दूबे, रुद्राक्ष त्रिवेदी, निष्ठा दूबे सतेंद्र वर्मा, डॉ अंजलि जाटव मीरा, अर्जुन राणा, देवराज सिंह परिहार, शिवम् सिंह सिसोदिया, किशन माहोर आदि कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
हर बार की तरह कार्यक्रम में सर्वोच्च प्रस्तुति का खिताब भी रखा गया जिसको बांसुरी वादक श्रेयस कुलकर्णी ने अपनी मनमोहक बांसुरी के साथ जीता। पूर्वविदित है कि सर्वोच्च प्रस्तुति को मंच अगले कार्यक्रम में बतौर विशिष्ठ प्रतुति आमन्त्रित करता है। 
इस बार की विशिष्ठ प्रस्तुति और पिछले कार्यक्रम की परफ़ॉमर ऑफ़ द डे( सर्वोच्च प्रस्तुति) निष्ठा दूबे ने भी प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और सर्वोच्च प्रस्तुति को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। 
कार्यक्रम में द लाइव रोस्ट्रम की पूरी टीम सुयश श्रीवास्तव, हिमांशु शर्मा, विकास बघेल, कल्पेश प्रजापति, ज्योति साहू, अंजली चौरसिया, लव लाइफ कैप्चर्ड की टीम और शहर के अन्य कवि व कलाकार शंकर, गोविंद भदौरिया, किशन माहोर, आदि भी उपस्थित रहे। 
द लाइव रोस्ट्रम का अगला कार्यक्रम गुना शहर में 11 मई को आयोजित हो रहा है जिसने आप भी अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं, द लाइव रोस्ट्रम के इंस्टाग्राम पेज लिंक 👉  https://www.instagram.com/theliverostrum 👈 पर जाकर पूरी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने