साइकिल रैली निकाल कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश - Vanchit Awaaz

 

साइकिल रैली निकाल कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश - Vanchit Awaaz



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री जगदीश कुमार गोमे के निर्देशन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अनुक्रम में अधिक से अधिक मतदान के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता के लिए शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 से इंदिरा गांधी चौराहा तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरडी मित्तल, बीईओ, बीआरसी, विद्यालयों के शिक्षकों, शासकीय उत्कृष्ट उमावि क्रमांक 01, सीएम राइज विद्यालय क्रमांक 02, शास. एमएलबी गर्ल्स स्कूल, सिटी सेंटर स्कूल, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
साइकिल रैली में जिला शिक्षा अधिकारी श्री आरडी मित्तल द्वारा उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ भी दिलाई गई। 
   छात्र छात्राओं द्वारा लगाए गए जागरूकता संदेश में सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, सहित अन्य मतदाता जागरूकता संबंधी नारों से भिण्ड शहर गूंज उठा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने