कठपुतली नृत्य एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया - Vanchit Awaaz
लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाताओं की मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जन जागरूकता गतिविधि संचालित की जा रही हैं।
जिसके अंतर्गत नगर परिषद आलमपुर के विभिन्न चौराहों, तिराहों, बस स्टैंड, छतरी बाग, बड़ी माता मंदिर आदि स्थानों पर कलाकारों द्वारा कठपुतली नृत्य और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदान करने की महत्ता को बताया जा रहा है।
सभी काम छोड़कर अनिवार्य रूप से मतदान करने और झूठे प्रलोभन से बचने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक एवं कठपुतली नृत्य द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए भिण्ड संसदीय क्षेत्र के मतदान तिथि 07 मई 2024 को सभी मतदाताओं से मतदान अनिवार्य रूप से करने की अपील की गई।