एसडीएम ने लापरवाही पर शिक्षकों का पांच पांच दिवस का वेतन किया राजसात - Vanchit Awaaz

 


एसडीएम ने लापरवाही पर शिक्षकों का पांच पांच दिवस का वेतन किया राजसात - Vanchit Awaaz




बीते दिनों में एसडीएम श्री यादव के द्वारा लगातार क्षेत्र में निरीक्षण कर स्कूल आंगनबाड़ियों एवं अन्य संस्थाओं के औचक निरीक्षण किया जा रहे हैं जिसके क्रम में एसडीएम के द्वारा बीते दिवसों में मशेरन हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया था जहां स्कूल मे कुल पदस्थ 07 में से चार शिक्षक बिहारी शिवहरे, प्रमोद गुप्ता , अमिता गुप्ता एवं अतिथि शिक्षक शिव सिंह गुप्ता बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए जिस पर अनुविभागीय दंडाधिकारी के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए उक्त लापरवाह शिक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया था। शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत जबाबों पर एसडीएम के द्वारा असहमति व्यक्त करते हुए उक्त चारों शिक्षकों का 05-05 दिवस का वेतन माह अप्रैल का राजसात करने के निर्देश संबंधित संकुल प्रभारी को दिए हैं ।

अनुविभागीय दंडाधिकारी ने सभी अनुभाग स्तरीय अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया है कि वह अपनी अपनी संस्थाओं के सुचारू संचालन एवं बेहतर क्रियान्वयन पर ध्यान दें किसी भी कर्मचारी और अधिकारी के द्वारा की गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जावेगा शासन का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है जिस कार्य के लिए हम लोग हर माह तनख्वाह पाते हैं अतः इस मार्ग में जो भी बाधक बनेगा उसपर पर कार्रवाई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने