देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी व सीएसपी अरुण कुमार की शराब तस्करों पर बडी कार्यवाही - Vanchit Awaaz

देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी व सीएसपी अरुण कुमार की शराब तस्करों पर बडी कार्यवाही , विभिन्न ब्राण्ड की अबैध शराब की 144 पेटियां  कीमत 9 लाख रुपये की शराब पुलिस ने की जप्त 

भिण्ड - आगामी लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण तरीके से समन्न कराने हेतु भिण्ड पुलिस अधीक्षक असित यादव व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव व आचार संहिता को मददेनजर रखते हुये चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु जिला भिण्ड में अबैध शराब, अबैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थाई वारंटियों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में आज दिनांक को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि आईटीआई रोड पर स्थित एक मकान में दो सगे भाई अबैध अंग्रेजी शराब का अपने घर के आगंन में बनाए तलघर में अंग्रेजी शराब का भण्डारण किये हुए है सूचना को तत्काल पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा गम्भीरता से लिया गया तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड व देहात थाना प्रभारी द्वारा अन्य दलबल के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर अबैध शराब का भण्डारण  किये हुए शराब को जप्त किया गया है

सराहनीय भूमिका - नगर पुलिस अधीक्षक सीएसपी भिण्ड अरुण कुमार देहात थाना प्रभारी प्रदीप सोनी उनि. विजय शिवहरे उनि. नागेश शर्मा उनि. प्रदीप भदौरिया उनि. प्रमोद तोमर सउनि. भानू प्रताप यादव रामश्वदायल भारती सउनि. अब्दुल शमीम प्रआर. गुरुदास, सोनेन्द्र सुनीत पाण्डेय राजेश गर्ग मनीष भदौरिया विनोद कुमार राजेश मदुरिया प्रदीप केन विनोद सगर जयप्रकाश शर्मा दिनेश अवस्थी सन्दीप ज्ञानेन्द्र मिश्रा सोनू दुवे दलवीर ओमप्रकाश यादव मदन गोपाल भूपेन्द्र तोमर भूपेन्द्र राजावत राहुल तोमर दिलीप कुमार आदित्य चौहान दिलीप शाक्य राजकुमार लोधी अजय उपाध्याय विष्णु तोमर बृजेश कुमार अनिल जाट पवन पाण्डेय अशोक यादव देवेन्द्र शर्मा सेनिक . रमेश बघेल ,चालक सौरभ राजावत संजीव पाराशर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने