नगर पालिका की अनदेखी से निरन्तर लग रहा वर्षो से हनुमान बजरिया में जाम आम नागरिक परेसान आखिर कब होगा समाधान - Vanchit Awaaz

*नगर पालिका की अनदेखी से निरन्तर लग रहा वर्षो से  हनुमान बजरिया में जाम आम नागरिक परेसान आखिर कब होगा समाधान*
जानकारी अनुसार । इन दिनों शहर की मुख्य रॉड हनुमान बजरिया अपने सौंदर्य कार्य के लिए भले ही जानी जाती रही हो परन्तु आज तक नगर पालिका ने आमजन के लिए निकासी की कोई भी पूर्ण सुविधा नही की गई है , बजरिया में लाखो रुपये की कीमत से इमारत मार्कीट मॉल बनाकर तैयार किये गए है पर किसी भी प्रकार से नगर पालिका के द्वारा मॉल मार्कीट बनाने की परमिशन के साथ पार्किंग सुविधा को लेकर दिशा निर्देश नही दिए गए है जिसका खमियाजा आज आमजन मानस को भुगतना पड़ रहा है ,तेज धूप में पैदल राहगीर को जाम में फस कर अक्सर नगर पालिका के दुखडे पर रोता हुआ देखा गया है ,बजरिया चौड़ी करण के नाम पर प्रसासन ने भले ही करोड़ो रूपये की सौगात देकर जनता के दिलो पर विकास की मोहर लगा दी हो लेकिन असल बात में आज भी हनुमान बजरिया में वर्षो की परेसानी पर रहवासी अपने आप को ठगी सा महसूस करते है ,तीन वर्षों से चोर गली के सामने बनी पानी निकासी के लिए बनी सड़क के बीचों बीचो पुलिया खुर्द बुर्द बनी हुई है ,साथ ही सड़क पर सीवर के प्रोजेक्ट के कार्य से बनाये गए चेंम्बर भी कई जगह टूटे पड़े है ,जिसमे गिर कर कोई न कोई प्रत्येक दिन चोटल हो रहा है ,पर आज तक इस असल परेसानी पर किसी भी प्रसानिक अधिकारी ने कोई अमल नही किया है ,ओर नाही राजनेताओं के माध्यम से इस ज्वलन समस्या पर नगर पालिका को ध्यान केन्दित कराने की दिशा में पत्र लिखा गया है ,ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है ,की लाखों के कार्य के लिए ठेकेदार फाइलें तो निरन्तर पास करा कर अपना भला कर लेते है पर जनता की परेसानी पर अंकुश लगाने की कोई भी कार्य शेली नजर नही आती है ,चोर गली के सामने टूटा पड़ा सीवर का चेंम्बर साथ ही पास बनी हुई जर्जर पुलिया जिससे आये दिन  नाली के पानी निकासी को लेकर सर्व अधिक वर्षो से परेसान होना पड़ता है ,आखिर कब होगा इस समस्या का समाधान यह सबाल अभी भी बना हुआ है ,निश्चित ही जिम्मेदार अधिकारियों को इस परेसानी पर ध्यान केन्दित कर कार्य को प्राथमिकता देनी चाहिए थी ।
*ब्यूरो इमरान अली खान*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने