💥ब्रेकिंग न्यूज़ 💥
*ब्यूरो रिपोर्ट वंचित आवाज़*
रैली निकाल मोन रख मनाया बाबा साहब का 67वा महा परिनिर्माण दिवस।
भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 67 वे महापरिनिर्माण दिवस पर अम्बेडकर नगर में स्थित बहुजन कल्याण शिक्षा अकादमी के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर बाबा साहब को किया नमन दी श्रद्धांजलि। बहुजन कल्याण शिक्षा अकादमी के संरक्षक मनीश एवं परिवर्तन मिशन स्कूल संचालक जयसिंह सर, सत्यम एजुकेशन अकादमी के संचालक श्रवण कुमार और रिटायर प्रोफेशर ग्रिदाबल गौतम ने बताया कि भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का आज ही के दिन 6 दिसंबर 1956 को नई दिल्ली में उनका महापरिनिर्वाण हुआ और उनका अंतिम संस्कार गिरगांव चौपाटी मुंबई में किया गया। बाबा साहब ने दलित, पिछड़े, आदिवासीयों को अधिकार दिलाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बलिदान को बुलाया नहीं जा सकता बाबा साहब ने 14 अक्टूबर 1956 को हिंदू धर्म छोड़कर 5 लाख अनुवाइयों के साथ बौद्ध धम्म स्वीकार किया था। आज उनके महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अम्बेडकर नगर स्थित बहुजन कल्याण शिक्षा अकादमी एवं परिवर्तन मिशन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा बहुजन कल्याण शिक्षा अकादमी से यदुनाथ नगर होते हुए अम्बेडकर नगर स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार तक रैली निकाली गई जहां बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बही मुस्कान राय, दीक्षा बौद्ध, प्रयांशी बौद्ध, हरिसिंह बरसेना, ब्रम्हानंद दिवाकर, धर्मेन्द्र माहेश्वरी, मेघनाथ नरवरिया, एस. आर. बौद्ध, जगराम बौद्ध सहित दर्जनों स्कूली छात्र-छात्राओं और कई बुद्धिजीवी लोग उपस्थित रहे एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।