*एमपी कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने किया अपना 'मुंह काला', पहले ही कर दिया था ये ऐलान


राजबंश जामोर भोपाल :- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता फूलसिंह बरैया सुर्खियों में हैं. दरअसल, उन्होंने कहा था, अगर  प्रदेश में बीजेपी को 50 सीटें मिल गईं तो वो अपना मुंह काला कर लेंगे इसके लिए उन्होंने तारीख और स्थान भी बताया था कहा था कि 7 दिसंबर को भोपाल राजभवन के सामने दोपहर 2 बजे अपने हाथों से मुंह काला करेंगे तय तारीख पर भांडेर विधानसभा सीट से चुनाव जीते फूलसिंह बरैया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन के बाहर पहुंचे यहां दिग्विजय सिंह ने विधायक के चेहरे पर काला टीका लगाया इस दौरान विधायक ने उनसे और काला टीका लगाने के लिए कहा मगर, दिग्विजय सिंह ने ऐसा करने से इनकार किया इस दौरान दोनों नेताओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता भी मुस्कुराते हुए नजर आए | आजतक से बातचीत में फूलसिंह बरैया ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कालिख पोती है. जो वादा किया था उसे पूरा किया है दिग्विजय सिंह जी ने मना किया था लेकिन मुझे अपना वादा पूरा करना था लोकतंत्र के लिए मेरी और कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी | बरैया को किसी की नजर न लगे- दिग्विजय सिंह वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, मैं फूलसिंह बरैया जी को बधाई देता हूं कि वो अपने वचन के पक्के रहे मैंने उनको रोक दिया क्योंकि उनका वचन तो सही निकला पोस्टल बैलेट में उन्हें (बीजेपी) तो 50 से कम सीटें मिलीं, जिनपर लीड थी. इसलिए उनको कोई मुंह काला करने की जरुरत नहीं है मुंह तो बीजेपी को काला करना चाहिए, जिस प्रकार से उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है |

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने