राजबंश जामोर ग्वालियर :- मध्यप्रदेश में विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष सम्पन्न कराने की उद्घोषणा की तिथि 09/10/2023 के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू होने से दिनांक 26/11/23 आबकारी विभाग जिला ग्वालियर के द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन में विधनसभा बार 6 टीमों का गठन कर नियमित रूप से अवैध मदिरा के विक्रय, विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए व्यापक अभियान चलाकर अवैध मदिरा के 385 प्रकरण कायम कर 262 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करके अधिकांश को न्यायालय में पेश किया जाकर लगभग 3 लाख से अधिक की दंड/पेनाल्टी राशि आरोपित की गई है।
जब्त मदिरा में 871 बल्क लीटर देशीमदिरा, 2894 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 61550 किलो ग्राम गुड़ लाहन, 60 बल्क लीटर विदेशी मदिरा/स्प्रिट 164 बल्क लीटर बीयर जप्त कर कुल 3989 बल्क लीटर अवैध मदिरा जप्त की जाकर विधान सभा चुनाव 2023 को निष्पक्ष संपन्न कराया गया। अगामी रविवार (03/12/2023) को मतगणना के दिन को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दौरान ज़िले की समस्त मदिरा दुकानों को बंद रखा जाएगा। जिसकी जानकारी विभाग के द्वारा संचालकों को दे दी गई है।