मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर 1 नवंबर को भोपाल में रोपा जाएगा संकल्प वृक्ष, सभी 52 जिलों की मिट्टी होगी शामिल
जिला ब्यूरो राजबंश जामोर
मो. 9753669479
भिण्ड । मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को भोपाल में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए भिण्ड से मिट्टी का संग्रहण किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ‘संकल्प वृक्ष’ का रोपण किया जाएगा। इस वृक्ष की विशेषता यह होगी कि इसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों की मिट्टी का उपयोग किया जाएगा।
एनसीसी द्वारा प्रदेश के सभी जिलों से मिट्टी एकत्रित कर भोपाल भेजी जा रही है। इसी क्रम में भिण्ड जिले की मिट्टी गौरी सरोवर से संग्रहित की गई है।
सांसद संध्या राय ने किया मिट्टी का दान
भिण्ड से संग्रहित मिट्टी का दान मुख्य अतिथि सांसद संध्या राय द्वारा 30 एमपी बटालियन एनसीसी में किया गया। 30 एमपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के निर्देशन में यह मिट्टी भोपाल भेजी जाएगी।
मिट्टी को 30 एमपी बटालियन के सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO) अतुल शर्मा भोपाल लेकर जाएंगे। इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़, एडम अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल के.के. श्रीवास्तव, सूबेदार मेजर मदन सिंह, ANOs, PI स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।
इस पहल के माध्यम से मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों की मिट्टी को एक साथ लाकर प्रदेश की एकता एवं सामूहिक संकल्प का प्रतीक स्थापित करने का संदेश दिया जाएगा।