हिंदी दिवस पर सक्षम युवा मंडल का आयोजन, हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह।

रागिनी भदौरिया ने प्रथम, जीतू भदौरिया ने द्वितीय और अनामिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधान संपादक राजबंश जामोर की रिपोर्ट।


भिण्ड । मध्य प्रदेश । मंगलवार । 15 सितम्बर 2026 । वंचित आवाज़

भिण्ड । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा माय भारत केंद्र भिण्ड के निर्देशन में सक्षम युवा मंडल मुरलीपुरा द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सरस्वती विद्या विहार स्कूल, टीकरी के प्रांगण में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर हिंदी भाषा के प्रति अपने ज्ञान और रुचि का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या विहार स्कूल के प्राचार्य शिवम त्रिपाठी, सक्षम युवा मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार, शिक्षक दिनेश कुमार तथा जनवेद बरुआ प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

हिंदी भाषा के महत्व पर दिया जोर।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने हिंदी भाषा के महत्व, भारतीय संस्कृति में उसके योगदान तथा दैनिक जीवन में हिंदी के सम्मान पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा पर गर्व करने और हिंदी के प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रश्नोत्तरी में विद्यार्थियों के बीच रोचक मुकाबला।

आयोजित हिंदी ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के बीच कड़ी और रोचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रागिनी भदौरिया, पुत्री श्री दिलीप, ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीतू भदौरिया, पुत्र श्री ब्रजेश, द्वितीय तथा अनामिका, पुत्री श्री अरविंद, तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में भाग लेने की अपील।

सक्षम युवा मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह परमार ने विद्यार्थियों को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस क्विज के माध्यम से चयनित होने के बाद निबंध एवं पीपीटी प्रदर्शन प्रतियोगिताओं के चरणों से गुजरते हुए प्रधानमंत्री से मुलाकात का अवसर प्राप्त हो सकता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिकाधिक संख्या में क्विज में भाग लेने और अपने ज्ञान, विचारों एवं प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन हिंदी भाषा के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए किया गया। आयोजकों एवं शिक्षकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


📢 अपनी खबर वंचित आवाज़ तक पहुँचाएं।

आपके क्षेत्र की कोई भी खबर, जनसमस्या, भ्रष्टाचार, दुर्घटना, सरकारी लापरवाही, सामाजिक गतिविधि अथवा जनहित से जुड़ा कोई भी मामला हो तो उसकी फोटो, वीडियो एवं पूरी जानकारी हमारे WhatsApp नंबर 9753669479 पर भेजें।

📱 WhatsApp: 9753669479
📧 Email: vanchitawaaznews@gmail.com
🌐 Website: www.vanchitawaaz.in

खबर की पुष्टि होने पर उसे वंचित आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

🔒 आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

📰 वंचित आवाज़ — निडर | निष्पक्ष | निर्भीक।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने