30 एम.पी. एनसीसी बटालियन भर्ती में युवाओं का उत्साह, एम.जे.एस. पीजी कॉलेज में उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़। #VanchitAwaaz #ncc

कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के नेतृत्व में हुई चयन प्रक्रिया, सेना के अधिकारियों ने किया मार्गदर्शन, एनसीसी कैडेटों ने संभाली व्यवस्थाएं

✍️ प्रधान संपादक: राजबंश जामोर | 📞 9753669479

📍 भिंड । सोमवार । 27 जुलाई 2026 । वंचित आवाज़

भिंड। शासकीय एम.जे.एस. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिंड में सोमवार को 30 एम.पी. एनसीसी बटालियन द्वारा एनसीसी कैडेट भर्ती का आयोजन किया गया। भर्ती प्रक्रिया प्रातः 7:00 बजे प्रारंभ हुई, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह से ही महाविद्यालय परिसर में अभ्यर्थियों की उपस्थिति देखने को मिली।

भर्ती प्रक्रिया कर्नल कुलवंत सिंह कुहाड़ के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस दौरान सूबेदार मेजर मदन सिंह, सूबेदार नसीम खान, एएनओ कैप्टन रवीकांत, जेसीआई सृष्टि जैन, हवलदार उमेश कुमार, हवलदार हनुमान थापा, हवलदार शिव कुमार तथा हवलदार सुनील कुमार ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए निर्धारित मानकों के अनुसार चयन प्रक्रिया का संचालन किया।

एएनओ कैप्टन रवीकांत ने बताया कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रसेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास की भावना विकसित करने वाला महत्वपूर्ण संगठन है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित प्रशिक्षण एवं एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन में सीनियर अंडर ऑफिसर अंशुमान भदौरिया, अंडर ऑफिसर पायल अटल, सार्जेंट मोहित दोहरे, तनुष्का सोनी, निखिल यादव, अतुल प्रताप सिंह तथा राजबंश जामोर सहित एनसीसी कैडेटों ने पंजीयन, अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन, कतार व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरी भर्ती प्रक्रिया अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। अधिकारियों ने बताया कि चयनित कैडेटों को नियमित एनसीसी प्रशिक्षण के साथ 'बी' एवं 'सी' प्रमाणपत्र, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शिविरों, सामाजिक सेवा गतिविधियों, थल सैनिक शिविर (TSC), गणतंत्र दिवस शिविर (RDC) तथा अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने