भिंड में 'Paint for No Drugs' चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिया नशामुक्ति का संदेश।


'Paint for No Drugs' चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन, रंगों के माध्यम से युवाओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश। 

भिंड पुलिस और आर्यावर्ती संस्कृति संगम की संयुक्त पहल, सभी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। 

प्रधान संपादक राजबंश जामोर की रिपोर्ट 9753669479

भिंड जिला पुलिस एवं आर्यावर्ती संस्कृति संगम के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को "Paint for No Drugs" चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत पुलिस कंट्रोल रूम, देहात थाना परिसर के समीप आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता की थीम "Say No to Drugs" रखी गई, जिसका संदेश था— "नशे को छोड़ें, रंगों से रिश्ता जोड़ें।" कार्यक्रम में जिले के बच्चों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी चित्रकला के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम का संचालन आर्यावर्ती संस्कृति संगम के अध्यक्ष अश्वनी प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से किया। प्रतिभागियों को आयोजन समिति द्वारा निःशुल्क ड्राइंग शीट उपलब्ध कराई गई, जबकि प्रतिभागी अपने रंग साथ लेकर पहुंचे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, नागरिकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने