भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
खेल मे संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे भिंड जिले के बच्चेअपना दम
शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे भिंड जिले के बच्चों ने जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता मे अच्छा प्रदर्शन कर संभागीय स्थिति प्रतियोगिता के लिए 8 बालक और 5 बालिकाओ का चयन हुआ है यह प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से लेकर 5 अक्टूबर तक ग्वालियर में आयोजित की जाएगी जिसमें भिंड जिले के कराटे के बालक और बालिकाएं भाग लेंगे यह जानकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला खेल प्रशिक्षक संजय पंकज ने दी उन्होंने बताया कि कराटे गेम में बालक और बालिकाओं ने पिछली साल भी राज्य स्तर प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त किए थे उम्मीद है कि इस बार भी संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा यह बच्चे करते का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक डॉ आशित यादव, कार्यालय प्रभारी रामबाबू कुशवाहा एवं प्रमोद गुप्ता साधना तोमर नीरज सिंह बघेल अनिल श्रीवास मुकेश अर्गल शिवानी सेंगर आज सभी लोगों ने बधाई दी