मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अद्वैत युवा जागरण शिविर के लिए चंबल के बेटे राहुल हुए चयनित।

भिण्ड से 
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 

मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित अद्वैत युवा जागरण शिविर के लिए चंबल के बेटे राहुल हुए चयनित।
आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा पुणें महाराष्ट्र में आयोजित 10 दिवसीय अद्वैत युवा जागरण शिविर में भिण्ड जिलें से राहुल राजपूत का चयन किया गया। इस शिविर में आदि शंकराचार्य जी से प्रमुख ग्रथों में से एक ‘‘आत्मबोध‘‘ नामक ग्रंथ पर विस्तृत चर्चा व अन्य गतिविधियों एवं स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।
षिविर अवधि में एकात्म का अनुभव करने का अवसर प्रतिभागियों को मिलेगा इस शिविर हेतु पूरे भारत बर्ष से करीबन 15 राज्यों सहित पड़ोसी देष नेपाल के प्रतिभागियों सहित 50 प्रतिभागी सम्मिलित है। षिविर हेतु आवेदन आमंत्रित किये गए थे प्राप्त आवेदनों में से कार्य एवं उपलब्धि, उत्कृष्ठ प्रदर्षन व साक्षात्कार के माध्यम से प्रतिभागियों का चयन किया गया ।
यह शिविर पुणें महाराष्ट्र स्थित चिन्मय विभूति, कोलवन में दिनांक 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। राहुल राजपूत इस शिविर को लेकर काफी उत्साहित है राहुल राजपूत वर्तमान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एमजेएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभाग के छात्र एवं मध्यप्रदेश एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित युवा स्वयंसेवक समाजसेवी छात्र है। श्री राजपूत वार्ड नं. 27 शर्मा गली, बिल्वार मोहल्ला पुरानी बस्ती भिण्ड के निवासी है।
प्रतिभागियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरए शर्मा, विधि विभाग के डॉ के के रायपूरिया, प्रों श्यामजी निगम, प्रों अभिषेक यादव, प्रो. कैप्टन रविकांत सिंह सहित सौरव सिंह, सुशील कुमार, अभिषेक श्रीवास, अंकित भदौरिया, रोहित कुशवाह, शिवकांत राजावत सहित समस्त एनएसएस परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


सलंग्न: - प्रतिभागी का फोटो एवं प्रेस नोट।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने