भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव पाठक के निर्देशन में व श्रीमान सीएसपी महोदय श्री अरूण कुमार उईके के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.10.24 को मुखबिर सूचना पर से निरी० श्री प्रवीण सिंह चौहान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिण्ड एवं उनकी टीम द्वारा खिडकिया मोहल्ला में इमरान खान के मकान के बाहरी कमरे में जुआ खेलते आरोपियो इमरान खान, हलीम खान, अशद खान, शेरा खान, कालू खान, नईम खान, साहिल खान अमजद खान शहीद खान के सामने फड से कुल 29,700/- रूपये नगदी एवं एक ताश की गड्डी 52 पत्तो की जप्त की।
उक्त कार्यवाही में निरी० प्रवीण सिंह चौहान सउनि देवेन्द्र सिंह, प्रआर० 608 अनिल कुमार शर्मा, आर0 624 अमित तोमर, आर 72 शिवम तोमर, आर 1354 आनन्द त्रिपाठी, आर 309 अभिषेक, आर 319 सौरभ शर्मा, आर 965 विवेक मिश्रा, आर (262 प्रशान्त, आर 178 जितेन्द्र तोमर, आर0 27 विवेक करन, आर० विशाल सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।