डबरा : खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक मुकेश बाथम ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिसंबर माह में खेलो एमपी यूथ गेम 2024-25 का आयोजन विकासखंड स्तर जिला स्तर संभाग स्तर एवं राज्य स्तर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा किया जा रहा है।
खिलाड़ियों को उक्त आयोजन में प्रतिनिधित्व करने के लिए अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है उक्त प्रतियोगिता में ऐसे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे जिन्होंने अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रतियोगिता के पूर्व से दी गई लिंक पर कर दिया होगा रजिस्ट्रेशन के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा यह लिंक जारी की गई है जिसके माध्यम से बालक बालिका खिलाड़ी अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे खेलो एमपी यूथ गेम 2024- 25 में खो खो , कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, हॉकी ,बैडमिंटन, आदि खेलों को सम्मिलित किया गया है।