जैन महाविद्यालय भिंड में प्राचार्य श्रीमती डॉ.अनीता जैन के मार्गदर्शन में युवा मंथन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भिण्ड से रिंकी गर्ग की रिपोर्ट 
8989286928
जैन महाविद्यालय भिंड में प्राचार्य श्रीमती डॉ.अनीता जैन के मार्गदर्शन में युवा मंथन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सहायक प्राध्यापक मोहित सोनी सहायक प्राध्यापक डॉ. अतुल श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक डॉ. रंजन यादव, सहायक अध्यापक रामप्रीत सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्र-छात्राओं को एक मंच प्रदान करना था जिसमें छात्र-छात्रा भारत के विकास को लेकर अपने विचार व्यक्त कर सके तथा सन 2024 तक भारत को किस प्रकार विकसित राष्ट्र बनाया जाए इस पर अपने विचार रख सकें ।
कार्यक्रम में छात्रों के बीच NEW EDUCATION POLICY पर वाद विवाद एवं भारत को भारत को सन 2047 तक किन क्षेत्रों में तथा किस प्रकार विकसित किया जा सकता है इस पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में शनि यादव, आदित्य जैन, अंकुर, कपिल तिवारी सूरज सिंह, पलक शर्मा, साक्षी शर्मा, लक्ष्मी, सलोनी आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने