महाविद्यालय में बड़े धूमधाम से मना 78वा स्वतंत्रता दिवस।


भिण्ड से
रिंकी गर्ग की रिपोर्ट
8989286928

भिण्ड : कॉलेज आफ एक्सीलेंस गवर्नमेंट एमजेएस महाविद्यालय भिंड में स्वतंत्रता दिवस का 78वां पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें महाविद्यालय के छात्र छात्रों सहित NSS व NCC के स्वयंसेवकों ने भाग लिया. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राम अवधेश शर्मा सर ने झंडा फहराया तथा एनसीसी अधिकारी डॉ रविकांत सिंह और डॉक्टर प्रभा तिवारी मैडम ने प्राचार्य को झंडा फहराने मेंसहयोग प्रदान किया. झंडा फहराने के बाद उपस्थित प्राध्यापक गणों तथा छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान जन गण मन गया. स्वतंत्रता दिवस पर प्राचार्य महोदय ने स्वतंत्रता दिलाने वाले वीर सपूतों महात्मा गांधी ,जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल ,सुभाष चंद्र बोस, अशफ़ाकउल्ला खान ,भगत सिंह आदि के त्याग व बलिदान के बारे में छात्र-छात्राओं को उद्बोधन दिया. NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजीव कुमार जैन ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालें तथा बताया कि विकसित भारत समृद्ध भारत का सपना तभी साकार हो पाएगा जब हम अपने जीवन से जातिवाद पांतिवाद हिंसा का त्याग कर देंगे और वसुदेव कुटुंबकम की भावना रखते हुए मिलकर देश को प्रगति के मार्ग पर आगे ले जाएंगे. एनएसएस कि स्वयंसेवकों ने देश भक्ति के गीत गाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं में देश भक्ति की भावना का संचार कर दिया. महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिनमें मुख्य रूप से निबंध प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता तथा खेलकूद प्रतियोगिता शामिल थी. प्रतियोगिता में शामिल विजेता प्रतियोगियों को प्राचार्य डॉक्टर राम अवधेश शर्मा शर्मा सर द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. एनएसएस के स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं ने वृक्षारोपण कर सभी को पर्यावरण संरक्षण करने व पर्यावरण शुद्ध करने का संदेश दिया. राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व स्वयंसेविकाओं में प्रियांशु सविता समीर वर्षा शर्मा रिंकी गर्ग इत्यादि का विशेष सहयोग रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने