भिण्ड शहर मे विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय एमजेएस महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सहयोग से इको क्लब और एनएसएस इकाई एक और दो के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर आर ए शर्मा सर,इको क्लब के संयोजक डॉ राजेंद्र सिंह राठौड़ व सदस्य डॉक्टर आभास अस्थान l एवं समस्त महाविद्यालय शैक्षणिक स्टाफ तथा एनएसएस यूनिट 1 व 2 के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ रविकांत सर व डॉक्टर प्रभा तिवारी मैडम ने पर्यावरण संरक्षण की उपयोगिता पर प्रकाश डाला । वर्तमान में हीट वेव, हीट स्ट्रोक की घटना को देखते हुए वृक्षारोपण के महत्व को समझा जा सकता है। एनएसएस यूनिट 1 के कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बच्चों को वृक्षारोपण क्यों करना चाहिए और उसकी क्या आवश्यकता है के महत्व को समझाया और बताया कि बढ़ते हुए तापमान का कारण बड़े पैमाने पर पेड़ों का काटना भी है। एनएसएस इकाई 2 के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर राजीव जैन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई और कहा कि हर बच्चे को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना है। रिंकी गर्ग, हर्ष भदौरिया, निकिता, सृष्टि शर्मा, रिहाना, रहनुमा इत्यादि एनएसएस वालंटियर ने पर्यावरण संरक्षण में हिस्सा लिया