थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा 5-5 हजार रूपये के ईनामी फरार दो आरोपी गिरफ्तार किये - Vanchit Awaaz


✓ एक माह पहले जान से मारने की नियत से चलाई थी गोली।

पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरूण कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी. मुकेश शाक्य के नेतृत्व जिला भिण्ड में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों व स्थायी वारंटियों पर लगातार अभियान चलाकर धरपकड की कार्यवाही जारी है। इसी तारतम्य में दिनांक 07.05.24 को शिवहरे का पुरा बीटीआई रोड पर महावीर नगर के रहने वाले दो भाईयों ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपने घर के बाहर खडे राघवेन्द्र खटीक को पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार दी। जिस पर से थाना देहात पर अपराध क्रमांक 249/24 धारा 307, 294, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव द्वारा थाना प्रभारी देहात निरी. मुकेश कुमार को घटना में शामिल सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसमें एक आरोपी को घटना के कुछ दिनों में ही गिरफ्तार कर लिया गया था तथा शेष फरार दो आरोपीगणों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ० असित यादव द्वारा 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी देहात द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रणनीति तैयार की तथा खुफिया तंत्र को सक्रिय करते हुये आरोपीगणों की पतारसी प्रारम्भ कर दी गयी। मुखबिर की सूचना पर शेष दोनों फरार ईनामी बदमाशों को लहार रोड भिण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त सराहनीय कार्य में निरी मुकेश कुमार, उनि नागेश शर्मा, उनि विजय शिवहरे, सउनि रामेश्वर दयाल भारती, प्रआर गुरूदास, सोनेन्द्र सिंह, नवीन पचौरी, विनोद कुमार, आर सन्दीप राजावत, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, भूपेन्द्र राजावत, अनिल जाट, देवेन्द्र शर्मा, राहुल शुक्ला, अतुल पाण्डेय, दीपक जादौन, राधा तोमर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने