सामाजिक संघटन ने भिण्ड सब्जी मंडी मे खण्डित डॉ अम्बेडकर की मूर्ति को पुनः स्थापित करने कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन - Vanchit Awaaz


भिण्ड शहर के सब्जी मंडी में खंडित डाँ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को पुनःस्थापित एवं अपराधियों पर मुकदमा कायम कराने को लेकर आज विभिन्न संघटन के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर के नामा एसडीएम को ज्ञापन सौपा, बता दे कि लगभग दो सप्ताह पूर्व कुछ उपद्रवियों द्वारा संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति को खण्डित कर उँगली तोड़ दी थी बहुजन जब समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को सूचित किया गया तो प्रशासन द्वारा प्रतिमा के क्षतिग्रस्त भाग को टेम्परेरी रिपेयर कर दिया गया। लेकिन इस से बहुजन समाज संतुष्ट नहीं है उसी बात को लेकर बहुजन समाज के लोंगो मे रोष व्यापत है इसी कारण आज सभी संगठनों ने मिलकर ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने कलेक्टर महोदय से ज्ञापन के माध्यम से आपनी मांग रखते हुए कहा कि खंडित प्रतिमा को पुर्नस्थापित किया जाऐ इसके साथ ही सी सी टी वी कैमरा से मूर्ति की निगरानी कर मूर्ति के पास एक सुरक्षा गार्ड मुहैया किया जाए, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन असामाजिक तत्वों द्वारा ये काम किया गया है उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाए, इन सभी मांगों को लेकर आवेदन मे कहा कि इन सभी माँगे अगर 20 जून तक पूरी नहीं होती है तो बहुजन समाज आंदोलन करने के बाध्य होगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने